गणेश जी की आरती - जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा | Ganesh Ji Ki Aarti

गणेश जी की आरती - जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा
Ganesh Ji Ki Aarti

गणेश जी की आरती - जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा  Ganesh Ji Ki Aarti

जय गणेश देवा,
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा,
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।।

एकदन्त दयावन्त चारभुजाधारी,
माथे पर तिलक सोहे मूसे की सवारी,
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देंवा,
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।।

पान चढ़े फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा,
लड्डुअन का भोग लगे सन्त करें सेवा,
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देंवा,
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।।

अँधे को आँख देत कोढ़िन को काया,
बाँझन को पुत्र देत निर्धन को माया,
‘सूर’ श्याम शरण आए सफल कीजे सेवा,
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।।

दीनन की लाज राखो, शम्भु सुतवारी,
कामना को पूर्ण करो, जग बलिहारी,
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देंवा,
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।।

जय गणेश देवा,
जय गणेश जय गणेश जय गणेश देंवा,
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा।।

Youtube Video


आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे तो भेज सकते है | 

Blogger द्वारा संचालित.