बरसा पारस, सुख बरसा जैन भजन लिरिक्स | Barsa Paras Sukh Barsa Jain Bhajan Lyrics

बरसा पारस, सुख बरसा जैन भजन लिरिक्स
Barsa Paras Sukh Barsa Jain Bhajan Lyrics 

बरसा पारस, सुख बरसा,
आंगन-2 सुख बरसा
चुन-2 कांटे नफरत के,
प्यार अमन के फूल खिला… 
बरसा पारस..


द्वेष–भाव को मिटा,
इस सकल संसार से,
तेरा नित सुमिरन करें,
मिल–जुल सारे प्यार से,
मानव से मानव हो ना जुदा… 
आंगन-2 सुख बरसा
बरसा पारस, सुख बरसा


झोलियां सभी की तु,
रहमों–करम से भर भी दे,
पीर–पर्वत हो गयी,
अब तो कृपा कर भी दे,
मांगे तुझसे ये ही दुआ… 
आंगन-2 सुख बरसा
बरसा पारस, सुख बरसा


कोई मन से है दुखी,
कोई तन से है दुखी,
हे प्रभु ऐसा करो,
कुल जहान हो सुखी,
सुखमय जीवन सबका सदा… 
बरसा पारस..

Youtube Video




और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को marvadibhajan.com की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.