जय महावीरा बोल जरा, बोल है ये अनमोल जरा जैन भजन लिरिक्स | Jai Mahaveer Bol Jara, Bol Hai Ye Anmol Jara Jain Bhajan Lyrics

जय महावीरा बोल जरा, बोल है ये अनमोल जरा जैन भजन लिरिक्स
Jai Mahaveer Bol Jara, Bol Hai Ye Anmol Jara Jain Bhajan Lyrics

जय महावीरा बोल जरा,
बोल है ये अनमोल जरा
करदे पली पार तुझे,
तु लंगर तो खोल जरा,


सदियों से जो भटक रहे थे,
उनका बेडा पार हुआ,
उलट फेर मे अटक रहे थे,
उनका भी उद्धार हुआ,
आना जाना लगा रहेगा,
मन की आंखे खोल जरा

जय महावीरा बोल जरा,
बोल है ये अनमोल जरा


मतलब के है रिश्ते नाते,
कोई किसी का यार नही,
झुठी कसमें, झुठे वादे,
ये सच्चा संसार नही,
प्यार यहां पर बना तिज़ारत,
खोल ना इसकी पोल जरा

जय महावीरा बोल जरा,
बोल है ये अनमोल जरा


क्या जीना, क्या मरना यारों,
ये दुनिया एक सपना है,
कदम–कदम पे धोखा देगी,
यहां नही कोई अपना है,
ऐसी दुनिया तुझे मुबारक,
हमसे कुछ ना बोल जरा,

जय महावीरा बोल जरा,
बोल है ये अनमोल जरा

Youtube Video


Jain Bhajan Lyrics | Marvadi Jain Bhajan Lyrics | Jain Bhajan | Hindi Jain Bhajan | Jain Bhajan Hindi Lyrics | Lyrics of Jain Bhajan | Mahaveer Jain Bhajan Lyrics | Mahaveer Bhajan


और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को marvadibhajan.com की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.