मन हो जा दिवाना रे, बालाजी के चरणों में भजन लिरिक्स | Mann Ho Ja Divana Re, Balaji Ke Charno Me Bhajan Lyrics

मन हो जा दिवाना रे, बालाजी के चरणों में भजन लिरिक्स
Mann Ho Ja Divana Re, Balaji Ke Charno Me Bhajan Lyrics

मन हो जा दिवाना रे,
बालाजी के चरणों में,
तू करले ठिकाना रे,
बालाजी के चरणो में,
मन हो जा दीवाना रे,
बालाजी के चरणों में।।


पिता पवन अंजनी महतारी,
शिव शंकर के हो अवतारी,
सारा झुकता जमाना रे,
बालाजी के चरणो में,
मन हो जा दीवाना रे,
बालाजी के चरणों में।।


अष्ट सिद्धि नवनिधि के दाता,
दिनों के अटके काम बनाता,
सारा रहता खजाना रे,
बालाजी के चरणो में,
मन हो जा दीवाना रे,
बालाजी के चरणों में।।


निर्धन को धनवान बनाते,
निर्बल को बलवान बनाते,
तू भी मन को लगाना रे,
बालाजी के चरणो में,
मन हो जा दीवाना रे,
बालाजी के चरणों में।।


तन के सारे रोग मिटाते,
भवर से नैया पार लगाते,
अपनी विनती सुनाना रे,
बालाजी के चरणो में,
मन हो जा दीवाना रे,
बालाजी के चरणों में।।


मन हो जा दिवाना रे,
बालाजी के चरणों में,
तू करले ठिकाना रे,
बालाजी के चरणो में,
मन हो जा दीवाना रे,
बालाजी के चरणों में।।

Youtube Video

मन हो जा दिवाना रे, बालाजी के चरणों में भजन लिरिक्स 
Mann Ho Ja Divana Re, Balaji Ke Charno Me Bhajan Lyrics




और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को marvadibhajan.com की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.