श्याम तेरी बन्सी पुकारे राधा नाम लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम भजन लिरिक्स | Shyam Teri Banshi Pukare Radha Naam Bhajan Lyrics

श्याम तेरी बन्सी पुकारे राधा नाम लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम भजन लिरिक्स
Shyam Teri Banshi Pukare Radha Naam Bhajan Lyrics

श्याम तेरी बन्सी पुकारे राधा नाम
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम

साँवरे की बन्सी को बजने से काम
राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम

यमुना की लहरें बन्सीबट की छैया
किसका नहीं है कहो कृष्ण कन्हैया
श्याम का दीवाना तो सारा बृजधाम
लोग करे मीरा को यूँ ही बदनाम

कोन जाने बाँसुरिया किसको बुलाए
जिसके मन भाए वो उसीके गुन गाए
कोन नहीं बन्सी की धुन का गुलाम
राधा का भी श्याम वो तो मीरा का भी श्याम

shyam teri bansi pukare radha naam log kare meera ko yunhi badnaam

Youtube Video






और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को marvadibhajan.com की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.