उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती, ये देश है पुकारता, पुकारती माँ भारती देशभक्ति गीत लिरिक्स | Utho Jawan Desh Ki Vasundhara Pukarti Deshbhakti Geet Lyrics

उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती, ये देश है पुकारता, पुकारती माँ भारती देशभक्ति गीत लिरिक्स
Utho Jawan Desh Ki Vasundhara Pukarti Deshbhakti Geet Lyrics

उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती,
ये देश है पुकारता, पुकारती माँ भारती ।

रगों में तेरे बह रहा है खून राम-श्याम का,
जगदगुरु गोविन्द और राजपूती शान का ।
तू चल पड़ा तो चल पड़ेगी साथ तेरे भारती,
ये देश है पुकारता,पुकारती माँ भारती ॥

है शत्रु दनदना रहा चहुँ दिशा में देश की,
पता बता रही हमे किरण किरण दिनेश की ।
वो चक्रवर्ती विश्वजयी मातृभूमी हारती,
ये देश है पुकारता,पुकारती माँ भारती ॥

उठा कदम,बढ़ा कदम,कदम-कदम बढ़ाये जा,
कदम-कदम पे दुश्मनों के धड़ से सर उड़ाए जा ।
उठेगा विश्व हाँथ जोड़ करने तेरी आरती ,
ये देश है पुकारता,पुकारती माँ भारती ॥

उठो जवान देश की वसुंधरा पुकारती,

utho jawaan desh ki vasundhara pukarti ye desh hai pukarta pukarti maa bharti with Hindi lyrics

Youtube Video






और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को marvadibhajan.com की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.