गोकुल की हर गली में, मथुरा की हर गली में भजन लिरिक्स | Gokul Ki Har Gali Mein Mathura Ki Har Gali Me Bhajan Lyrics

गोकुल की हर गली में, मथुरा की हर गली में भजन लिरिक्स 
 Gokul Ki Har Gali Mein Mathura Ki Har Gali Me Bhajan Lyrics

गोकुल की हर गली मे,
मथुरा की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे॥॥


गोकुल गया तो सोचा,
माखन चुराता होगा,
या फ़िर कदम्ब के नीचे,
बंसी बजाता होगा,
गोकुल की हरगली मे,
ग्वालिन की हर गली मे,
कृष्णा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे॥॥


शायद किसी बहन की,
साड़ी बढ़ाता होगा,
या फिर वो बिष का प्याला,
अमृत बनाता होगा,
भक्तो की हर गली मे,
प्रेमी की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे॥॥


ढूंढा गली गली में,
खोजा डगर डगर में,
मुझको मिला कन्हैया,
दिल वालो की गली में,
गुजरी की हर गली में,
प्रेमी की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे॥॥


गोकुल की हर गली मे,
मथुरा की हर गली मे,
कान्हा को ढूँढ़ता हूँ,
दुनिया की हर गली मे॥


Krishna Bhajan Lyrics | Kanha Ke Bhajan | Mohan Ke Bhajan | Kanhaiya Ke Bhajan Lyrics | Kanha Bhajan Lyrics | Nandlala Ke Bhajan | Kanha Ji Ke Bhajan | Krishna Bhagwan Ke Bhajan | Lyrics of Lord Krishna Bhajan Songs
Gokul Ki Har Gali Mein Mathura Ki Har Gali Me Bhajan Lyrics

Youtube Video





और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को marvadibhajan.com की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.