राम कथा सुन कर जाना भजन लिरिक्स| Ramkatha Sunkar Jana Bhajan Lyrics

राम कथा सुन कर जाना भजन लिरिक्स|
 Ramkatha Sunkar Jana Bhajan Lyrics

जीवन का निष्कर्ष यही है
प्रभु प्रेम में लग जाना
आओ सब मिल बैठो प्यारे
राम कथा सुन कर जाना

जीवन का निष्कर्ष यही है
प्रभु प्रेम में लग जाना
आओ सब मिल बैठो प्यारे
राम कथा सुन कर जाना

राम कथा की पावन गंगा
अविरल बहती जाए
प्रेम भाव की शीतल लहरें
भीतर तक नेहलाये

कुछ बाते है सुनने लायक
कुछ बाते बुन कर जाना
आओ सब मिल बैठो प्यारे
राम कथा सुन कर जाना

उत्तम बने विचार यही
मतलब है राम कथा का'
औरो की पीड़ा का हो
मन में आभास व्यथा का

कुल परिवार ओढ़ ले प्यारे
वो चादर बुनकर जाना
आओ सब मिल बैठो प्यारे
राम कथा सुन कर जाना

तुलसीदास भगीरथ बन कर
तपजप किये अभंगा
तब जाकर मानस से निकली
पाप नाशिनी गंगा

राम कथा गंगा में राजन
तिरते तिरते तर जाना
जीवन का निष्कर्ष यही है
प्रभु प्रेम में लग जाना
आओ सब मिल बैठो प्यारे
राम कथा सुन कर जाना

आओ सब मिल बैठो प्यारे
राम कथा सुन कर जाना||

Rajan Ji Maharaj Bhajan, Aao Mil Betho Pyare Bhajan Lyrics, Ramkatha Sun Kar Jana Bhajan Lyrics



Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.