हे श्याम तेरी महिमा क्या कहकर सुनाऊँ भजन लिरिक्स| He Shyam Teri Mahima Kya Kahkar Sunau Bhajan Lyrics

हे श्याम तेरी महिमा क्या कहकर सुनाऊँ भजन लिरिक्स|
He Shyam Teri Mahima Kya Kahkar Sunau Bhajan Lyrics


हे श्याम तेरी महिमा क्या कहकर सुनाऊँ,
ताकत नहीं जिव्हा में जो गीत तेरे गाऊँ।।

पाकर तेरा दर्शन होता है ये चित्त प्रशन्न,
दर्शन के झलक से ही खिल जाता है मेरा मन,
सब भूलता हूँ दुःख जब चरणों में तेरे आऊं,
हे श्याम तेरी महिमा क्या कहकर सुनाऊँ,
ताकत नहीं जिव्हा में जो गीत तेरे गाऊँ।।

जो जीव शरण आएं रंग भक्ति का पाएं,
सब भरम गवां कर वो प्रीती तेरे संग लाए,
इस प्रेम की मूरत पे बलिहार सदा जाऊँ,
हे श्याम तेरी महिमा क्या कहकर सुनाऊँ,
ताकत नहीं जिव्हा में जो गीत तेरे गाऊँ।।

दुनियाँ में नहीं कोई तेरी शान का पाया है,
सब ढूंढ के जग देखा कोई ना दिखाया है,
तेरी महिमा तूही जाने कुछ अंत ना मैं पाऊं,
हे श्याम तेरी महिमा क्या कहकर सुनाऊँ,
ताकत नहीं जिव्हा में जो गीत तेरे गाऊँ।।

मैं दास तेरा तू नाथ तूही मेरा स्वामी है,
संयोग से मैं पाई यह भाग्य निशानी है,
तेरे चरणों की कर सेवा दिन रात तुझे ध्याऊँ,
हे श्याम तेरी महिमा क्या कहकर सुनाऊँ,
ताकत नहीं जिव्हा में जो गीत तेरे गाऊँ


Krishn Bhajan,कृष्ण भजन
Krishn Kanheya Ke Bhajan,कृष्ण कन्हेया  के भजन  
Lord Krishna, भगवान कृष्ण
Murli Manohar Ke Bhajan
Radha-Krishn Ke Bhajan
Krishn Janmashtmi Bhajan
Hare Krishn Hare Krishn
हे श्याम तेरी महिमा क्या कहकर सुनाऊँ भजन लिरिक्स| He Shyam Teri Mahima Kya Kahkar Sunau Bhajan Lyrics



Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.