भागवत भगवान की पवित्र आरती Bhagwat Bhagawan Ki Aarti

भागवत भगवान की पवित्र आरती Bhagwat Bhagawan Ki Aarti


आरती   करूं   तुम्हारी  श्याम 
भागवत ग्रंथ सकल सुख धाम।।

गात  सनकादिक शारद शेष 
पढ़त नित ब्रह्मा विष्णु महेश
सुनावत शुक मुनि सुनहुं नरेश 
मुक्तिमय ब्रह्मरूप गुन ग्राम।। आरती करूं0 


लिखी कर कृपा महामुनि व्यास रखो  हरि - चरणन  में  विश्वास
 यहीं  है  मनमोहन  का  वास  
यहीं पर राजत राजा राम ।। आरती करूं0 


कृष्ण की महिमा अमिट अपार 
भागवत  सब  ग्रन्थन  को  सार 
मिटत कलि - मल पावत उद्धार 
सदा मुनि भजत ब्रह्म नित नाम।।
आरती करूं0


वेद    सब    करत    मंगलाचार 
जाग रही जगमग ज्योति तुम्हार
आरती  करत  सकल  नर  नारि 
करहूं प्रभु चरणन कोटि प्रणाम ।।
आरती करूं 0


श्रवण सब करहिं तेरो गुणगान 
रखो  प्रभु  भारत  को  सम्मान 
जान निज " आर्यन ' को भगवान 
दीजिए   चरणन   में  विश्राम ।।
आरती करूं 0 


 संकलित

( ये आरती पावन ग्रन्थ श्री मद भागवतायन महासागर से संकलित है ) 

भागवत प्रवक्ता व युवा नेतृत्व 
 *आर्यपुत्र आर्यन जी महाराज* 
फोन - 9720299285


Youtube Video


और मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.