इस कलयुग का देव निराला bhajan lyrics | Is Kalyug Ka Dev Nirala bhajan Lyrics |

इस कलयुग का देव निराला bhajan lyrics|
 |  Is Kalyug Ka Dev Nirala bhajan Lyrics |  

इस कलयुग का देव निराला,
अपना प्रिय बजरंगी बाला ।।

कैसे क्या गुण गाऊँ स्वामी,
सब देवन में हो तुम आला,
इस कलयुग का....

सागर लांघ गये क्षणभर में,
सिय संताप मिटाने वाला,
इस कलयुग का.....

जलाकर सोने की लंका,
रावण दर्प मिटाने वाला,
इस कलयुग का.....

लाये धाय संजीवनी बूटी,
लक्ष्मण प्राण बचाने वाला,
इस कलयुग का....

प्रभु श्रीराम की मंगल मूरत,
हरपल हृदय बसाने वाला,
इस कलयुग का.....

डंका दुनियाँ में भक्ति का,
भगवन तुम्ही बजाने वाला,
इस कलयुग का देव निराला,
अपना प्रिय बजरंगी बाला ।।

Balaji Bhajan, Hanuman Jayanti Special Bhajan, Lord Hanuman,Pawan Putra Bhajan,Bajrang Bali Bhajan, ,बालाजी भजन, हनुमान जी भजन ,हनुमान जयंती   स्पेशल भजन, भगवान पवनपुत्र, रामभक्त  भजन   

Youtube Video


और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.