ये माया तेरी बहुत कठिन है राम भजन लिरिक्स| Ye maya teri bahut kathin hai ram bhajan lyrics

ये माया तेरी बहुत कठिन है राम भजन लिरिक्स|
 Ye maya teri bahut kathin hai ram bhajan lyrics

ये माया तेरी,
बहुत कठिन है राम.....

रक्त माँस हङ्ङी के ढेर पर,
मढा हुआ है चाम,
देख उसी की सुन्दरता,
हो जाती निंद हराम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम....

करता नित्य विरोध क्रोध का,
कहता बुरा परिणाम,
होता क्रोधित स्वयं तो होती,
वाणी बिना लगाम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम.....

मृत्यु देखता है औरों की,
रोज सवेरे शाम,
भवन बनाता ऐसे जैसे,
हरदम यहाँ मुकाम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम.....

राजेश्वर प्रभु तुम मायापति,
करुणानिधि है नाम,
नाथ निवेरो अपनी माया,
जीव लहे विश्राम,
यह माया तेरी,
बहुत कठिन है राम.........


ये माया तेरी बहुत कठिन है राम , Ye maya teri bahut kathin hai ram,ram bhajan, 
bhagvan shree ram ke bhajan,  ramji, jai shree ram, राम भजन,भगवान श्री राम के भजन, भगवान श्री राम,जय श्री राम 




Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.