आई शुभ नवरात्री आई घर घर में खुशियां छाई भजन लिरिक्स | AAI SHUBH RATRI AAYI BHAJAN LYRICS |

आई शुभ नवरात्री आई घर घर में खुशियां छाई भजन लिरिक्स
| AAI SHUBH RATRI AAYI BHAJAN LYRICS |

आई शुभ नवरात्री आई,
घर घर में खुशियां छाई,
जय माँ प्यारी माँ,
भूली माँ रानी माँ,
आई शुभ नवरात्री आयी,
माँ का भवन सजाओ जी,
आएगी माँ शेरोवाली,
राहों में फूल बिछाओं,
आयी शुभ नवरात्री आई,
माँ का भवन सजाओ जी।

पहले नवरात्री शैलपुत्री,
दूजे ब्रह्मचारिणी,
तीजे आई चन्द्रघंटा,
चौथे कूष्माण्डा माँ,
बड़े दयालु ज्योतावाली,
माँ की माँ ज्योत जलाओ जी,
आयी शुभ नवरात्री आई,
माँ का भवन सजाओ जी।

पांचवें स्कंदमाता,
छठवें आएगी कात्यायनी,
सातवें कालरात्रि,
आठवें माँ महागौरी,
नौवें पूजो सिद्धिदात्री,
माँ की महिमा गाओ जी,
आयी शुभ नवरात्री आई,
माँ का भवन सजाओ जी।

हो आपनी दिल की बातें सारी,
मैयाँ जी से कहना,
प्रेम पकड़ना माँ के चरण,
तुम माँ के ही संग रहना,
गिरी भरेगी झोली खाली,
अपने सर को झुकाओ जी,
आयी शुभ नवरात्री आई,
माँ का भवन सजाओ जी। 

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन  

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.