Aao Bhakto Tumhe Sunao Shiv Hindi Bhajan Lyrics | आओ भक्तो तुम्हे सुनाओ शिव हिंदी भजन लिरिक्स |

Aao Bhakto Tumhe Sunao Shiv Hindi Bhajan Lyrics
 | आओ भक्तो तुम्हे सुनाओ शिव हिंदी भजन लिरिक्स |

जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल,
आओ भक्तो तुम्हे सुनाओ महिमा महाकाल की,
इसके कहे सुने से कटती बंधाये दुःख जाल की,
सुनो सुनो रे पावन महिमा उज्जैनी कालेश्वर की,
भस्म आरती वाले भूत नाथ योगेश्वर बाबा की,
जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल………

तीन लोक नौ खंड में इसकी लीला अप्रम पार है,
मरघट वाली भस्म से होता रोजाना श्रृंगार,
वो चन्द्रमा है गहना इनके भाल का,
करलो करलो पावन दर्शन उज्जैनी महाकाल का
जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल……….

शिव भक्तो पर दूषण ने ज्यादा अत्याचार किया,
तब बाबा ने महाकाल बन दूषण का संहार किया,
नाम निशान मिटाया जग से दूषण जैसे चांडाल का,
करलो करलो पावन दर्शन उज्जैनी महाकाल का,
जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल………..

नेत्रा तीसरा का महाकाल दुष्टो का संहारक है,
सोनू राणा महाकाल की भक्ति का प्रचारक है,
राज अनाड़ी रहा अनाड़ी,
आनन्द राणा रहा अनाड़ी ज्ञान नहीं सुरताल का,
करलो करलो पावन दर्शन उज्जैनी महाकाल का,
जय महाकाल जय महाकाल जय महाकाल………

Shiv Bhajan, Bholenath Ke Bhajan,Mahashivratri  Special Bhajan, Shiv Shambhu Bhajan,Mahadev Ke Bhajan, Shankar Bhagvan Ke Bhajan,Lord Shiv,शिव भजन,भोलेनाथ के भजन,महाशिवरात्रि स्पेशल भजन,भगवान शिव, शंकर भगवान के भजन,शिव शम्भू के भजन 


Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.