आता रहूं दरबार भोलेनाथ शिव हिंदी भजन लिरिक्स | Aata Rahu Darbar Bholenath Bhajan Lyrics |

आता रहूं दरबार भोलेनाथ शिव हिंदी भजन लिरिक्स
| | Aata Rahu Darbar Bholenath Bhajan Lyrics |

आता रहूं दरबार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूं तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूं तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ………

मेरी सारी दौलत बाबा,
तेरे चरण की धूलि,
तूने उस पल याद रखा जब,
सारी दुनिया भूली……….

करना यही उपकार भोलेनाथ,
करना यही उपकार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ………

अपने बने पराये सारे,
तूने साथ निभाया,
धक्के खाए जग वालो से,
तूने हाथ फिराया……….

यूँ ही फिराना हर बार भोलेनाथ,
यूँ ही फिराना हर बार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ………

सर से लेकर पाँव तलक,
तेरा कर्जा है बाबा,
सोच नहीं सकता था उससे,
दिया है तूने ज्यादा……..

श्याम का तू ही संसार भोलेनाथ,
श्याम का तू ही संसार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ……..

आता रहूं दरबार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूं तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं पाता रहूं तेरा प्यार भोलेनाथ,
मैं आता रहूँ दरबार भोलेनाथ………

Shiv Bhajan, Bholenath Ke Bhajan,Mahashivratri  Special Bhajan, Shiv Shambhu Bhajan,Mahadev Ke Bhajan, Shankar Bhagvan Ke Bhajan,Lord Shiv,शिव भजन,भोलेनाथ के भजन,महाशिवरात्रि स्पेशल भजन,भगवान शिव, शंकर भगवान के भजन,शिव शम्भू के भजन 


Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.