बंगला अजब बना महाराज भजन लिरिक्स| Bangla Ajab Bana Maharaj Bhajan Lyrics

बंगला अजब बना महाराज भजन लिरिक्स|
Bangla Ajab Bana Maharaj Bhajan Lyrics


बंगला अजब बना महाराज जिसमें नारायण बोले,
नारायण बोले यामें नारायण बोले,
बंगला अजब बना महाराज जिसमें नारायण बोले॥

पांच तत्वों की ईट बनाई तीन गुनो का गारा,
छत्तीसों की छत बनाई चेतन है चेजारा,
बंगला अजब बना.....

इस बंगले में दस दरवाजे बीच पवन का खंबा,
आवत जावत कछु नहीं देखे यह भी एक अचंभा,
बंगला अजब बना....

इस बंगले में चौपड़ मांडी खेले पांच पच्चिसा,
कोई तो बाजी हार चला है कोई चला जग जीता,
बंगला अजब बना....

इस बंगले में पातर नाचे मनवा ताल बजावे,
निरित सूरत का बांध घुंघरू राग छत्तीस गावे,
बंगला अजब बना.....

कहत कबीर सुनो भाई साधु जिन यह बंगला गाया,
इस बंगले का गावन हारा बहुरि जन्म नहीं पाया,
बंगला अजब बना.....




Vishnu Bhagvan Ke Bhajan, Vishnu Bhajan,Hari Bhajan,Lord Vishnu,Lakshminarayan Bhajan,भगवान विष्णु,विष्णु भजन,हरी भजन,लक्ष्मीनारायण के भजन


Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.