भोले शिव मंगलकारी शिव हिंदी भजन लिरिक्स | Bhole Shiv Mangalkaari Shiv Hindi Bhajan Lyrics |

 भोले शिव मंगलकारी शिव हिंदी भजन लिरिक्स
 | Bhole Shiv Mangalkaari Shiv Hindi Bhajan Lyrics |

भोले शिव भोले शिव मंगलकारी
भोले शिव मंगलकारी भोले की महिमा न्यारी,
भोले की भक्ति कर लो भोले को भक्ति प्यारी,

भोले को ध्यान में धरके निकलेगा जो मंदिर से,
भोले हर लेंगे उसकी पीड़ा ही सारी,
भोले शिव मंगलकारी भोले की महिमा न्यारी…………

खुद विष पी अमृत को त्यागे ऐसा कौन निराला जग में,
ऐसा कौन निराला भस्मासुर पे खुश हो के,
मनचाहा वर दे डाला जग में ऐसा कौन निराला,


वो है भोला मेरा वो है गंगाधरा,
आधा वो नर बन जाए आधा वो नारी,
भोले शिव मंगलकारी भोले की महिमा न्यारी…………

चाहे चढ़ाओ बेल पत्र या चाहे फूल चढ़ाओ,
वो तो भावों का है भूखा पकवानो का भोग लगाओ,
चाहे भांग धतूरा चाहे रख दो रुखा सूखा,


प्रेम से जो भी दो भावों से जो भी दो,
सबके मन की रखता है भोला भंडारी,
भोले शिव मंगलकारी भोले की महिमा न्यारी…………

जो मस्तक पे गंगा धारे उसपे जल की धारा,
कैसी लीला उसकी न्यारी जिसको पूजे सुरनर मुनिजन,
रावण को जो प्यारा वो है शिव शंकर त्रिपुरारी,


उसके नाम अनेक उसके रूप अनेक,
कृष्णा भी पूजे पूजे अवध बिहारी,
भोले शिव मंगलकारी भोले की महिमा न्यारी………..

भोले शिव मंगलकारी भोले की महिमा न्यारी,
भोले की भक्ति कर लो भोले को भक्ति प्यारी,
भोले को ध्यान में धरके निकलेगा जो मंदिर से,


भोले हर लेंगे उसकी पीड़ा ही सारी,
भोले शिव मंगलकारी भोले की महिमा न्यारी………

Shiv Bhajan, Bholenath Ke Bhajan,Mahashivratri  Special Bhajan, Shiv Shambhu Bhajan,Mahadev Ke Bhajan, Shankar Bhagvan Ke Bhajan,Lord Shiv,शिव भजन,भोलेनाथ के भजन,महाशिवरात्रि स्पेशल भजन,भगवान शिव, शंकर भगवान के भजन,शिव शम्भू के भजन 


Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.