भोमिया जी की आरती लिरिक्स | Bhomiya ji Ki Aarti Lyrics |

भोमिया जी की आरती लिरिक्स
 | Bhomiya ji Ki Aarti Lyrics |

ॐ जय भोम्याजी देवा,
बाबा जय भोम्याजी देवा।
दूर होय सब संकट, करते जो सेवा ।।

।। ॐ जय भोम्याजी देवा ।।

द्विज धेनु हितकारी ,
भक्तन भय हारी।
दूर दूर से आवै,
हारे नर नारी ।।

।। ॐ जय भोम्याजी देवा ।।

दीन बंधु दुःख हारी,
ब्राह्मण कुल तारी।
तव सुमिरन से बाबा,
पाप कटे अति भारी ।।

।। ॐ जय भोम्याजी देवा ।।

विपत्ति काल में सुमिरै,
चढ़ घोड़े आते।
रक्षा करते उसकी,
गीता जो गाते।
बाबा हारे आके,
रिद्धि सिद्धि सुख पाते ।।

।। ॐ जय भोम्याजी देवा ।।

ग्राम कालाडेरा में,
आप बसे हो देवा।
बाबा कण कण में,
बसे हो देवा।
जनता सारी करती,
तव चरणन सेवा ।।

।। ॐ जय भोम्याजी देवा ।।

तंदुल श्रीफल मेवा,
प्रेम सहित लावै।
शुक्ल पक्ष की द्वितीया,
मेला भरवावै देवा ।।

।। ॐ जय भोम्याजी देवा ।।

श्री भोम्याजी महाराज की आरती,
जो कोई नर गावै।
सब मंगल हो जावै,
सब भय मिट जावै ।।

।। ॐ जय भोम्याजी देवा ।।

नवरात्री Special आरतियाँ, Aarti Lyrics, गणेश जी की आरती,Hindi Aarti, All Aarti Lyrics, Aarti songs,Mataji Ki Aarti,Aarti Kunj Bihari Ki krishna Aarti,Ganesh Ji Aarti,Shivji Aarti


Youtube Video


और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.