चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो भजन लीरिक्स | Chalo Shiv Shankar Ke Mandir Me Bhakto Shiv Bhajan Hindi Lyrics | | Gulshan Kumar |

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो भजन लीरिक्स
 | Chalo Shiv Shankar Ke Mandir Me Bhakto Shiv Bhajan Hindi Lyrics |
 | Gulshan Kumar |

हर हर हर महादेव की जय हो।
शंकर शिव कैलाशपति की जय हो॥

चलो शिव शंकर के मंदिर में भक्तो,
शिव जी के चरणों में सर को झुकाए।
करें अपने तन मन को गंगा सा पावन,
जपें नाम शिव का भजन इनके गाएं॥

यह संसार झूठी माया का बंधन,
शिवालयमें मार्ग है मुक्ति का भक्तो।
महादेव का नाम लेने से हर दिन,
मिलेगा हमें दान शक्ति का भक्तो।
मिट्टी में मिट्टी की काया मिलेगी,
चलो आत्मा को तो कुंदन बनाएं॥

कहीं भी नहीं अंत उस की दया का,
करें वंदना उस दयालु पिता की।
हमें भी मिले छावं उसकी कृपा की,
हमे भी मिले भीख उसकी दया की।
लगाकर समाधि करें शिव का सिमरन,
यूँ सोये हुए भाग्य अपने जगाएं॥

करें सब का कल्याण, कल्याणकारी,
भरे सबके भण्डार त्रिनेत्र धारी।
कोई उसको जग में कमी ना रहेगी,
बनेगा जो तनमन से शिव का पुजारी।
करे नाम लेकर सफल अपना जीवन,
यह अनमोल जीवन यूँही ना गवाए॥

Shiv Bhajan, Bholenath Ke Bhajan,Mahashivratri  Special Bhajan, Shiv Shambhu Bhajan,Mahadev Ke Bhajan, Shankar Bhagvan Ke Bhajan,Lord Shiv,शिव भजन,भोलेनाथ के भजन,महाशिवरात्रि स्पेशल भजन,भगवान शिव, शंकर भगवान के भजन,शिव शम्भू के भजन 


Youtube Video


और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.