चुनरियाँ अनमोल तेरी माँ चुनरियाँ भजन लिरिक्स | CHUNARIYA ANMOL TERI MA BHAJAN LYRICS |

चुनरियाँ अनमोल तेरी माँ चुनरियाँ भजन लिरिक्स
| CHUNARIYA ANMOL TERI MA BHAJAN LYRICS |

चुनरियाँ चुनरियाँ अनमोल,
तेरी माँ चुनरियाँ,
हीरे मोती तरह तरह के,
जड़े हैं प्यारे प्यारे,
चमक रहे है चम चम,
जैसे चाँद सितारे,
चुनरियाँ चुनरियाँ अनमोल,
तेरी माँ चुनरियाँ।

पहले सिरे पे गणपती बैठे,
चूहे की असवारी,
दूजे सिर पे गौरा के संग,
बैठे शिव त्रिपुरारी,
ओ तीजे सिरे पे सीता के संग,
बैठे अवध दुलारे,
चौथे सिरे पे राधा के संग,
बैठे बंसी वाले,
चुनरियाँ चुनरियाँ अनमोल,
तेरी माँ चुनरियाँ।

हर रूहए में ओम लिखा है,
ममता के हैं धागे,
इंद्रपुरी की सारी बसुधा,
फीकी इसके आगे,
ओ गंगा जमुना कल कल बहती,
चारों और किनारे,
काम क्रोध मद लोभ के लख बने हैं द्वारे,
चुनरियाँ चुनरियाँ अनमोल,
तेरी माँ चुनरियाँ।

बेला चम्पा और गुलाब की,
गूँथी हुई फुलवारी,
दिल को मोहित करने वाली,
गौटा जड़ी किनारी,
वेदों और पुराणों के भी मंत्र लिखे हैं सारे,
कहे परवीन तन मन इस पे वारे,
चुनरियाँ चुनरियाँ अनमोल,
तेरी माँ चुनरियाँ।

चुनरियाँ चुनरियाँ अनमोल,
तेरी माँ चुनरियाँ,
हीरे मोती तरह तरह के,
जड़े हैं प्यारे प्यारे,
चमक रहे है चम चम,
जैसे चाँद सितारे,
चुनरियाँ चुनरियाँ अनमोल,
तेरी माँ चुनरियाँ।

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन  

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.