Dasha Mata Ki Aarti Lyrics | दशा माता की आरती लिरिक्स |

Dasha Mata Ki Aarti Lyrics
| दशा माता की आरती लिरिक्स |

आरती श्री दशा माता की,
कष्ट सभी के ये निवारती,
मंगल मूर्ति संकट हरणी,
मंगलमय माँ दशा की आरती,
आरती श्रीं दशा माता की,
कष्ट सभी के ये निवारती।।

माँ मीनावाड़ा की तू महारानी,
है मात भवानी जग कल्याणी,
माँ दिन दशा तू ही सुधारणी,
धूप दीप से हो रही आरती,
आरती श्रीं दशा माता की,
कष्ट सभी के ये निवारती।।

व्रत पूजन कर जो करे साधना,
माँ करती उनकी पूरी मनोकामना,
श्रद्धा से हम सब करते प्रार्थना,
भगतो की बिगड़ी तू ही संवारती,
आरती श्रीं दशा माता की,
कष्ट सभी के ये निवारती।।

जगमग ज्योति मंदिर माही झलक रही,
शुभ बेला में आरती हो रही,
‘दिलबर’ दुनिया मे माँ सा कोई नही,
नागेश अँखिया माँ की छवि निहारती,
आरती श्रीं दशा माता की,
कष्ट सभी के ये निवारती।।

आरती श्री दशा माता की,
कष्ट सभी के ये निवारती,
मंगल मूर्ति संकट हरणी,
मंगलमय माँ दशा की आरती,
आरती श्रीं दशा माता की,
कष्ट सभी के ये निवारती।।

नवरात्री Special आरतियाँ, Aarti Lyrics, गणेश जी की आरती,Hindi Aarti, All Aarti Lyrics, Aarti songs,Mataji Ki Aarti,Aarti Kunj Bihari Ki krishna Aarti,Ganesh Ji Aarti,Shivji Aarti


Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.