एक बार माँ आ जाओ फिर आके चली जाना भजन लिरिक्स | EK BAAR MAA AA JAAO BHAJAN LYRICS |

एक बार माँ आ जाओ फिर आके चली जाना भजन लिरिक्स
 | EK BAAR MAA AA JAAO BHAJAN LYRICS |

एक बार माँ आ जाओ,
फिर आके चली जाना,
हमें दर्श दिखाओ,
दिखला के चली जाना,
एक बार माँ आ जाओ,
फिर आके चली जाना।

तुम को मेरे गीतों का,
संगीत बुलाए माँ,
कुछ मेरी भी सुन जाओ,
कुछ अपनी सुना जाना,
एक बार माँ आ जाओ,
फिर आके चली जाना।

क्या मेरी तड़पने का,
एहसास नहीं तुमको,
किस बात पे रूठी हो,
इतना तो बात जाना,
एक बार माँ आ जाओ,
फिर आके चली जाना।

अखियां मेरी रोती माँ,
इन्हे धीर बंधा जाओ,
मझधार में है नैया,
इसे पार लगा जाना,
एक बार माँ आ जाओ,
फिर आके चली जाना।

जब जब भी बुलाऊं माँ,
दौड़ा चला आऊँ मैं,
अगर राह भटक जाऊँ,
रास्ता तो दिखा जाना,
एक बार माँ आ जाओ,
फिर आके चली जाना।

एक बार माँ आ जाओ,
फिर आके चली जाना,
हमें दरस दिखाओ,
दिखला के चली जाना,
एक बार माँ आ जाओ,
फिर आके चली जाना।

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन  

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.