माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है भजन लिरिक्स | MAA VEDO NE JO TERI MAHIMA BHAJAN LYRICS |

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है भजन लिरिक्स
| MAA VEDO NE JO TERI MAHIMA BHAJAN LYRICS |

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है,
माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है,
सही है सही है सही है सही,
तू करुणामयी और ममतामई है,
सही है सही है सही है सही।।

कोई दुर्गा काली भवानी कहे,
कोई अम्बे या वैष्णो रानी कहे,
महामाया गौरी तू कात्यायनी,
तु ही शारदे लक्ष्मी नारायणी,
तेरे नामों का कोई अंत नहीं है,
सही है सही है सही है सही।।

तुम्ही ने बनाया ये संसार माँ,
ये चंदा सितारे सूरज आसमां,
ये पर्वत ये झरने ये फूल और वन,
जिसे देख मन हो रहा है मगन,
तेरी ही कृपा से टिकी धरती हैं,
सही है सही है सही है सही।।

मुझे अपनी भक्ति का वरदान दो,
दया अब करो माँ मुझे ज्ञान दो,
हो आशा मेरी पूरी मातेश्वरी,
मेरे दिल में हो बस मूरत तेरी,
तेरे लक्खा की मैया विनती यही हैं,
यही है यही है यही है यही।।

माँ वेदों ने जो तेरी महिमा कही है,
मां वेदो ने जो तेरी महिमा कही है,
सही है सही है सही है सही,
माँ तू करूँणा मई और ममतामयि है,
सही है सही है सही है सही।।

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन  

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.