मैया तेरा सजा दिया दरबार भजन लीरिक्स | Mayia Tera Saja Diya Darbaar Bhajan Lyrics |

मैया तेरा सजा दिया दरबार भजन लीरिक्स
| Mayia Tera Saja Diya Darbaar Bhajan Lyrics |

हे री मेरी मैया तेरा सजा दिया दरबार दीवाने दर पे आगे री....

माँ तेरी लाल ध्वजा लहरावै,
बैठी शेर पे माँ मुस्कावै,
हे री मेरी मैया बड़ी भीड़ लगी तेरे द्वार,
हे री मेरी मैया तेरा सजा दिया दरबार दीवाने दर पे आगे री....

माँ तेरी टन टन घंटी बाजै,
माँ तेरे सिर पे छत्र वीराजै,
हे री मेरी मैया तेरी हो रही जय जय कार दीवाने दर पे आगे री,
हे री मेरी मैया तेरा सजा दिया दरबार दीवाने दर पे आगे री....

माँ तेरा चोला लाल रंग रंगीला,
माँ तेरा सोणा शेर छबीला,
हे री मेरी मैया करे दुष्टों का संहार दीवाने दर पे आगे री,
हे री मेरी मैया तेरा सजा दिया दरबार दीवाने दर पे आगे री....

महेंद्र भट्टी होया दीवाना,
माँ तनै पूजै जगत जमाना,
हे री मेरी मैया म्हारा करिये बेडा पार दीवाने दर पे आगे री,
हे री मेरी मैया तेरा सजा दिया दरबार दीवाने दर पे आगे री.....

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन  

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.