मेरा भोला है संयासी शिव हिंदी भजन लिरिक्स | Mera Bhola Hain Sanyasi Shiv Hindi Bhajan Lyrics |

मेरा भोला है संयासी शिव हिंदी भजन लिरिक्स
 | Mera Bhola Hain Sanyasi Shiv Hindi Bhajan Lyrics |

मेरा भोला है सन्यासी समझो ना कैलाश वासी,
वो ही शिवधाम रे करे हर घड़ी जो शिव का ध्यान रे……..

चंदा शिव के मुख मंडल की शीतलता दिखलाये,
गंगा अपने रूद्र रूप से शिव का वेग बताये,


शिव का पार ना कोई पाए कब ये कौन से रंग में आए,
सकता वही जान रे करे हर घड़ी जो शिव का ध्यान रे,
करे हर घड़ी जो शिव का ध्यान रे……..

तीन लोक शिव पूजन करते त्रिपुरारी कहलाते,
डम डम डमरुँ बाजै अद्भुद मस्ती में जब आते,


शमशानों की भस्म रमाएँ विष पी नीलकंठ कहलाए,
करते अमृत दान रे करे हर घड़ी जो शिव का ध्यान रे,
करे हर घड़ी जो शिव का ध्यान रे………..

महादेव शंकर का वंदन करे मोनू जटाधारी,
भटके नाम ना रहे भरोसा तेरा ही त्रिपुरारी,


विपदा जब “केवल” पर आएं शाहिल शिव के भजन सुनाएं,
ना आये अभिमान रे करे हर घड़ी बस शिव का ध्यान रे,
करे हर घड़ी बस शिव का ध्यान रे……..

Shiv Bhajan, Bholenath Ke Bhajan,Mahashivratri  Special Bhajan, Shiv Shambhu Bhajan,Mahadev Ke Bhajan, Shankar Bhagvan Ke Bhajan,Lord Shiv,शिव भजन,भोलेनाथ के भजन,महाशिवरात्रि स्पेशल भजन,भगवान शिव, शंकर भगवान के भजन,शिव शम्भू के भजन 


Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.