मेरे सर पे रख दो दादा भजन लिरिक्स | MERE SAR PAR RAKH DO DADA BHAJAN LYRICS |

मेरे सर पे रख दो दादा भजन लिरिक्स
 | MERE SAR PAR RAKH DO DADA BHAJAN LYRICS |

मेरे सर पे रख दो दादा,
अपने ये दोनों हाथ,
दादा मुझको दीजिए,
जन्म जन्म का साथ।
हमको तो बस दीजिए,
जन्म जन्म का साथ।

सुना है हमने शरणागत को,
दादा गले लगाते हो,
ऐसा क्या मांगा हमने,
जो देने से कतराते हो,
चाहे दुख में हो या सुख में हो,
चाहे  दुख में हो या सुख में,
बस थामे रहना हाथ
दादा मुझको दीजिए,
जनम  जनम का साथ।
हमको तो बस दीजिए,
जन्म जन्म का साथ।
हो दादा हो, ओ दादा ओ।

कहा है हमसे भक्तों ने,
तुम रहम सभी पे करते हो
ऐसी क्या गलती की हमने,
जो तुम नहीं पिघलते हो,
मेरा रस्ता रौशन करदे, हो,
मेरा रास्ता रोशन करदे हो
छाई अंधियारी रात,
दादा मुझको दीजिए,
जन्म जन्म का साथ।
हमको तो बस दीजिए,
जन्म जन्म का साथ।
हो दादा हो, ओ दादा ओ।

Mahaveer Jayanti Bhajan | Jain Bhajan Lyrics | Nakoda Bhairav Bhajan Lyrics | Mahaveer Jayanti Bhajan | Jain Bhajan | Bhajan Lyrics | Mahaveer Jayanti

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.