रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैया ऐसा वर तू दे दे भजन लिरिक्स | RAHU SDA SUHAGAN REE MERI MAIYA BHAJAN LYRICS |

रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैया ऐसा वर तू दे दे भजन लिरिक्स
| RAHU SDA SUHAGAN REE MERI MAIYA BHAJAN LYRICS | 

रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैया,
ऐसा वर तू दे दे री,
डौले ना जीवन की नैया,
ऐसा वर तू दे दे री,
रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैया।

जब तक चंदा रहे गगन में,
तब तक जोड़ी बनी रहे,
नाम जपे नणदी का भैया,
नाम जपे नणदी का भैया,
ऐसा वर तू दे दे री,
रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैया,
ऐसा वर तू दे दे री,
रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैयां।

जब तक गंगा रहे जमी पे,
तब तक जोड़ी बनी रहे,
शीश झुकावे तेरी पैयां,
ऐसा वर तू दे दे री,
रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैया,
ऐसा वर तू दे दे री,
रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैयां।

जब तक दिन निकले पूरब से,
तब तक जोड़ी बनी रहे,
पूजे गीता गंगा मैया,
ऐसा वर तू दे दे री,
रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैया,
ऐसा वर तू दे दे री,
रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैयां।

जब तक जल में कमल जा,
तब तक जोड़ी बनी रहे,
रहे तेरे आँचल की छैंया,
ऐसा वर तू दे दे री,
रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैया,
ऐसा वर तू दे दे री,
रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैयां।

रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैया,
ऐसा वर तू दे दे री,
डौले ना जीवन की नैया,
ऐसा वर तू दे दे री,
रहूँ सदा सुहागन री मेरी मैया। 

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन  

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.