समर चली महाकाली भजन लीरिक्स | Samar Chali Mahakali Bhajan Lyrics |

समर चली महाकाली भजन लीरिक्स
| Samar Chali Mahakali Bhajan Lyrics |

समर चली महाकाली,
समर चली महाकाली,
काला खप्पर हाथ धरे माँ,
मुंडन माला डाली,
समर चली महाकाली,
समर चली महाकाली………

एक हाथ में खडग धरे माँ,
दूजे त्रिशूल है धारी,
तीजे में है चक्र सुदर्शन,
चौथे कटार संभाली,
समर चली महाकाली,
समर चली महाकाली………

आँखों से चिंगारी छोड़े,
मुह से निकले ज्वाला,
थर थर कांपे देखो असुरदल,
ऐसी ले किलकारी,
समर चली महाकाली,
समर चली महाकाली……

पल में कई दानव संहारे,
पल में चट कर डाली,
पल में कई को राख बनाई,
एसी ले हुंकारी,
समर चली महाकाली,
समर चली महाकाली………

कालो की माँ काल बनी रे,
रणचंडी माँ ज्वाला,
दे मुझे आँचल की छाया,
मैया मेहरावाली,
समर चली महाकाली,
समर चली महाकाली...

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन  

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.