सरस्वती माता आरती लिरिक्स | Saraswati Mata Aarti Lyrics |

सरस्वती माता आरती लिरिक्स | Saraswati Mata Aarti Lyrics |

ॐ जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता ।
सदगुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता ।।
।। जय जय सरस्वती माता ।।

चन्द्रबदनि पद्मासिनि, कृति मंगलकारी, मैय्या कृति मंगलकारी ।
सोहे शुभ हंस सवारी, अतुल तेज धारी ।।
।। जय जय सरस्वती माता ।।

बाएं कर में वीणा, दाएं कर माला, मैय्या दाएं कर माला ।
शीश मुकुट मणि सोहे, गल मोतियन माला ।।
।। जय जय सरस्वती माता ।।

देवी शरण जो आए, उनका उद्धार किया, मैय्या उनका उद्धार किया ।
बैठी मंथरा दासी, रावण संहार किया ।।
।। जय जय सरस्वती माता ।।

विद्या ज्ञान प्रदायनि, ज्ञान प्रकाश भरो, जन ज्ञान प्रकाश भरो ।
मोह अज्ञान की निरखा, जग से नाश करो ।।
।। जय जय सरस्वती माता ।।

धूप, दीप, फल, मेवा, माँ स्वीकार करो, ओ माँ स्वीकार करो ।
ज्ञानचक्षु दे माता, जग निस्तार करो ।।
।। जय जय सरस्वती माता ।।

माँ सरस्वती की आरती, जो कोई जन गावै, मैय्या जो कोई जन गावै ।
हितकारी सुखकारी, ज्ञान भक्ति पावै ।।
।। जय जय सरस्वती माता ।।

सदगुण वैभव शालिनी, सदगुण वैभव शालिनी ।
त्रिभुवन विख्याता ।।
जय जय सरस्वती माता, जय जय सरस्वती माता ।।

नवरात्री Special आरतियाँ, Aarti Lyrics, गणेश जी की आरती,Hindi Aarti, All Aarti Lyrics, Aarti songs,Mataji Ki Aarti,Aarti Kunj Bihari Ki krishna Aarti,Ganesh Ji Aarti 


Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.