Shiv Hi Satya Hai Shiv Hi Sundar Shiv Hindi Bhajan Lyrics | शिव ही सत्य है शिव ही सुन्दर शिव हिंदी भजन लिरिक्स |

Shiv Hi Satya Hai Shiv Hi Sundar Shiv Hindi Bhajan Lyrics
 | शिव ही सत्य है शिव ही सुन्दर शिव हिंदी भजन लिरिक्स |

शिव ही सत्य है,
शिव ही सुन्दर,
शिव ही सब गुण आगर है,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर है,
शिव जी तो दया के सागर है……..

गौरी पति शिव हर हर शम्भु,
जय कैलाशी भजा करो,
ॐ नमः शिवाय निरंतर,
मन ही मन में जपा करो,
नीलकंठ विष पिने वाले,
शिव अमृत के गागर है,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर है,
शिव जी तो दया के सागर है……………

शिव का अद्भुत रूप निराला,
गले में सर्पो की माला,
तन पे भस्म रमाए जोगी,
मस्तक चंद्र है उजियारा,
जटा में सोहे गंगा जिनकी,
ऐसे शिव गंगाधर है,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर है,
शिव जी तो दया के सागर है…………..

अंत वही आरम्भ वही,
शिव से ही सारी सृष्टि है,
‘उर्मिल’ वो तो है बड़भागी,
जिस पर इनकी दृष्टि है,
सारे जग में शिव की सत्ता,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर है,
शिव जी तो दया के सागर है…………..

शिव ही सत्य है,
शिव ही सुन्दर,
शिव ही सब गुण आगर है,
भोले दानी भोलेनाथ,
शिव जी तो दया के सागर है,
शिव जी तो दया के सागर है………


Shiv Bhajan, Bholenath Ke Bhajan,Mahashivratri  Special Bhajan, Shiv Shambhu Bhajan,Mahadev Ke Bhajan, Shankar Bhagvan Ke Bhajan,Lord Shiv,शिव भजन,भोलेनाथ के भजन,महाशिवरात्रि स्पेशल भजन,भगवान शिव, शंकर भगवान के भजन,शिव शम्भू के भजन 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.