तीन लोक में सबसे दयालु शिव भजन लीरिक्स | Teen Lok Me Sabse Dayalu Shiv Hindi Bhajan Lyrics |

तीन लोक में सबसे दयालु शिव भजन लीरिक्स
 | Teen Lok Me Sabse Dayalu Shiv Hindi Bhajan Lyrics |

तीन लोक में सबसे दयालु शिव शंकर भगवान्
ऐसा कोई नहीं है महान ऐसा कोई नहीं है महान
करुणा सागर जैसी गहरी महिमा है आसमान

अमरनाथ की अमर कहानी गुफा है प्यारी एक सुहानी

यहाँ पे शिवलिंग कैसे बनता ना जाने ज्ञानी विज्ञानी

इसी गुफा में पारवती को दिए अमर वरदान
ऐसा कोई नहीं है महान ऐसा कोई नहीं है महान
तीन लोक में सबसे दयालु शिव शंकर भगवान्
ऐसा कोई नहीं है महान ऐसा कोई नहीं है महान

तुमने ही संसार बनाया कण कण तेरा रूप समाया

धरा गगन पाताल तुम्ही हो तीनो लोक तुम्हारी छाया
धारा गगन पातळ तुम्ही हो तीनो लोक तुम्हारी छाया
भोले तुम तो जगत पिता हो जग तेरी संतान
ऐसा कोई नहीं है महान ऐसा कोई नहीं है महान
तीन लोक में सबसे दयालु शिव शंकर भगवान्
ऐसा कोई नहीं है महान ऐसा कोई नहीं है महान

महाकाल की शाही सवारी सबसे सुन्दर सबसे प्यारी

कहलाते उज्जैन के राजा अजब रूप की है बलिहारी

महाकाल के दर्शन से हो जाता है कल्याण
ऐसा कोई नहीं है महान ऐसा कोई नहीं है महान
तीन लोक में सबसे दयालु शिव शंकर भगवान्
ऐसा कोई नहीं है महान ऐसा कोई नहीं है महान
भोले का श्रृंगार निराला तन पर राख कमर मृगछाला

माथे चंदा सर पर गंगा गले में है सर्पो की माला

अलख निरंजन शिव का संजो दिल से करो गुणगान
ऐसा कोई नहीं है महान ऐसा कोई नहीं है महान
तीन लोक में सबसे दयालु शिव शंकर भगवान्
ऐसा कोई नहीं है महान ऐसा कोई नहीं है महान

करुणा सागर जैसी गहरी महिमा है आसमान
ऐसा कोई नहीं है महान ऐसा कोई नहीं है महान
तीन लोक में सबसे दयालु शिव शंकर भगवान्
ऐसा कोई नहीं है महान ऐसा कोई नहीं है महान

Shiv Bhajan, Bholenath Ke Bhajan,Mahashivratri  Special Bhajan, Shiv Shambhu Bhajan,Mahadev Ke Bhajan, Shankar Bhagvan Ke Bhajan,Lord Shiv,शिव भजन,भोलेनाथ के भजन,महाशिवरात्रि स्पेशल भजन,भगवान शिव, शंकर भगवान के भजन,शिव शम्भू के भजन 

Youtube Video

और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.