तेरे पूजन को भगवान भजन लिरिक्स | TERE PUJAN KO BHAGWAN BHAJAN LYRICS |

तेरे पूजन को भगवान भजन लिरिक्स
 | TERE PUJAN KO BHAGWAN BHAJAN LYRICS |

तेरे पूजन को भगवान,
बना मन मन्दिर आलीशान,
तेरे पूजन को भगवान,
बना मन मन्दिर आलीशान।

किसने जानी तोरी माया,
किसने भेद तिहारा पाया,
हारे ऋषि मुनि कर ध्यान,
बना मन मन्दिर आलीशान,
तेरे पूजन को भगवान,
बना मन मन्दिर आलीशान।

तू ही जल में तू ही थल में,
तू ही मन में तू ही वन में,
तेरा रूप अनूप जहान,
बना मन मन्दिर आलीशान,
तेरे पूजन को भगवान,
बना मन मन्दिर आलीशान।

तू हर गुल में तू बुलबुल में,
तू हर डाल के हर पातन में ।
तू हर दिन में मूर्तिमान,
बना मन मन्दिर आलीशान,
तेरे पूजन को भगवान,
बना मन मन्दिर आलीशान।

तूने राजा रंक बनाएं,
तूने भिक्षुक राज बैठाएं,
तेरी लीला ऐसी महान,
बना मन मन्दिर आलीशान,
तेरे पूजन को भगवान,
बना मन मन्दिर आलीशान।

झूठें जग की झूठी माया,
मूरख इसमें क्यों भरमाया,
कर कुछ जीवन का कल्याण,
बना मन मन्दिर आलीशान,
तेरे पूजन को भगवान,
बना मन मन्दिर आलीशान।

Mahaveer Jayanti Bhajan | Jain Bhajan Lyrics | Nakoda Bhairav Bhajan Lyrics | Mahaveer Jayanti Bhajan | Jain Bhajan | Bhajan Lyrics | Mahaveer Jayanti

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.