उड़ उड़ जा रे पंछी मैया से कहियो रे भजन लिरिक्स | UD UD JA RE PANCHHI BHAJAN LYRICS |

उड़ उड़ जा रे पंछी मैया से कहियो रे भजन लिरिक्स
 | UD UD JA RE PANCHHI BHAJAN LYRICS |

उड़ उड़ जा रे पंछी मैया से कहियो रे,
कहियो तेरा लाल तेरी याद करे,
उड़ उड़ जा रे पंछी मैया से कहियो रे,
उड़ उड़ जा रे पंछी।

ऊँचे पर्वतो पे देखो मैया जी विराजी हैं,
वैष्णो देवी कहके दुनिया बुलाती हैं,
शेरावाली कह के साड़ी दुनिया बुलाती है,
मेरे मन की बातें सारी मैया से कहियो रे,
उड़ उड़ जा रे पंछी मैया से कहियो रे,
उड़ उड़ जा रे पंछी।

माँ का भवन जब तेरे नज़दीक आएगा,
माँ से मिलान का आनंद बढ़ता ही जायेगा,
मैया जी के पास मेरी अर्ज़ी लगाइयो रे,
उड़ उड़ जा रे पंछी मैया से कहियो रे,
उड़ उड़ जा रे पंछी।

दर्शन माँ का जब नैन तेरे पाएंगे,
एक साथ कई जन्मों के जपाप धूल जायेंगे,
मैया के चरण में गोपी लोट लोट जइयो रे,
उड़ उड़ जा रे पंछी मैया से कहियो रे,
उड़ उड़ जा रे पंछी।

उड़ उड़ जा रे पंछी मैया से कहियो रे,
कहियो तेरा लाल तेरी याद करे,
उड़ उड़ जा रे पंछी मैया से कहियो रे,
उड़ उड़ जा रे पंछी। 

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन  

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.