ले गयी रे हमरो चितचोर भजन लीरिक्स | Le Gayi Re Hamaro Chitt Chor Krishna Bhajan Hindi Lyrics | | Baba Rasik Pagal |

ले गयी रे हमरो चितचोर भजन लीरिक्स
| Le Gayi Re Hamaro Chitt Chor Krishna Bhajan Hindi Lyrics |
 | Baba Rasik Pagal |

ले गयी रे हमरो चितचोर कन्हैया तेरी बंसुरिया
कन्हैया तेरी बाँसुरिया, कन्हैया तेरी बाँसुरिया

देवी पुजन चली एक दिन ले पूजा को थाल
मंदिर महू पहुंच न पायी मिल्यो नन्द को लाल
गयो निरख नयन की कोर, कन्हैया तेरी बाँसुरिया…

इक दिन प्रात उठी सखी री दही बिलोवन लागी
माखन काढ ना पायी तभी तीस ह्रदय में लागी
बैरन बाज उठी बड़ी भोर, कन्हैया तेरी बाँसुरिया

दही मटुकिया ले इख्लाती चली बेचने गोरी
घोर सांकरी ग्वाल संग ले घेर लई मैं गोरी
दई बरबस मटुकिया फोड़, कन्हैया तेरी बाँसुरिया

पी पी रस अधरन को सौतन भर गयी अधिक गुमान
एक बोल में नखरो भरी खींच लेत है प्राण
कोई चले न निगोड़ी पे जोर, कन्हैया तेरी बाँसुरिया

मोर गरीबन पर अलबेली काहे की रुस्वानी
सुनो सायानी मेरी करुण कहानी
जर जर गयो जीयरा मोर, कन्हैया तेरी बाँसुरिया

मानो बात हमारी लाला मुरली देओ उधार
केसर तिलक चढ़ाये करेंगी पुष्पन सो श्रृंगार
औरु विनती करेंगी कर जोर, कन्हैया तेरी बाँसुरिया…

पाछे भागन वाली बेहना एक विनय सुन लीजे
ऐसो करो उपाय, लाडली मोहन हम पर रीझें
प्रियतम नंदकिशोर, कन्हैया तेरी बाँसुरिया

एक बात सुनले श्यामा तेरे बिन रहे न पाऊ
जब जब बाजे तेरी मुरलिया दौड़ी दौड़ी आऊ
मेरा लगे न कोई जोर श्यामा, कन्हैया तेरी बाँसुरिया

कृष्ण भजन,राधाकृष्ण भजन,माखन चोर के भजन, यशोदा लाला के भजन, कृष्णजन्माष्टमी स्पेशल भजन, Krishn Bhajan, Radhakrishn Bhajan,Krishnjanmashtmi Special Bhajan,Krishn Knaheya Ke Bhajan,मोहन भजन, Mohan Bhajan 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.