बाबा अब तो बुला लो ना द्वार भजन लिरिक्स | BABA AUB TO BULA LO NA BHAJAN LYRICS |

बाबा अब तो बुला लो ना द्वार भजन लिरिक्स
 | BABA AUB TO BULA LO NA BHAJAN LYRICS |

बाबा अब तो बुला लो ना द्वार,
दर तेरे आने को तरसे है ये दिल,
तड़पे है बारम्बार,
बाबा, अब तो बुला लो ना द्वार।

बैठ गए हो खाटू नगरिया,
भक्तों को काहे सताये,
ना संदेस ना कोई खबरिया,
ग्यारस भी छूटी जाए,
डूब जायेगा प्रेमी ये तेरा,
अब तो सुन लो पुकार,
बाबा, अब तो बुला लो ना द्वार।

भर भर बुलाये खाटू की गलियां,
मुझको ही क्यों ना बुलाये,
छट पट तड़पे प्रीत हमारी अज्जू के आंसू,
मोरछड़ी लहरा दो बाबा,
कट जाए संकट हज़ार,
बाबा, अब तो बुला लो ना द्वार।

दर तेरे आएं तो कस के पकड़ना,
छूटे ना मेरो हाथ,
नाम जगत में वैसे ही,
तेरो हारे को देता तू साथ,
मैं हारयो तो हारे को,
तू ही कर दीजो बेड़ो पार,
बाबा अब तो बुला लो ना द्वार,
बाबा, अब तो बुला लो ना द्वार।

Shree Shyam Baba,श्री श्याम बाबा,खाटू श्याम भजन,Khatu Shyam Bhajan,बाबा खाटू श्याम,Baba Khatu Shyam Bhajan,Shyam Ji Bhajan,श्याम जी भजन, खाटू नरेश,हारे का सहारा,मोरछड़ी धारक,बर्बरीक भजन लीरिक्स,Khatu Naresh Bhajan Lyrics,Morekhadi Dharak,Baba Bhajan Lyrics

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.