जन्मो जनम यूँ ही तेरा प्यार मिले सरकार भजन लिरिक्स | JANMO JANAM YUHI TERA PYAR BHAJAN LYRICS |

जन्मो जनम यूँ ही तेरा प्यार मिले सरकार भजन लिरिक्स
 | JANMO JANAM YUHI TERA PYAR BHAJAN LYRICS |

जन्मो जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार,
छूटे ज़मान चाहे,
तेरा छूटे नहीं दरबार,
भूले से भी भूल ना जाना,
मुरली वाले साथ निभाना,
साथ निभाना हर बार,
जन्मो जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार।

तुमसे ही शुरू होवे,
तुम पे ही होवे ख़तम,
रिश्ता ये निभे अपना,
जब तक हो दम में दम
चाहे संकट की होवे घडी,
या खुशियों की लटके लड़ी
तेरे बिन ना कुछ स्वीकार
जन्मो जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार।

विश्वास का ये धागा कभी,
होवे ना कमज़ोर
मुझे तू ही नज़र आये,
चाहे देखूं मैं जिस और
छोटी सी है ये अर्ज़ी,
कर दो ना प्रभु मर्ज़ी
हम मानेंगे उपकार
जन्मो जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार।

मन में हो तेरी लगन,
होंठों पे तेरे भजन
तेरे भक्तों की सेवा में,
मोहित का बीते जनम
मैं तेरा ही हों जाऊं,
बस तुझमें ही खो जाऊं
यही ख्वाइश है दातार
जन्मो जनम यूँ ही,
तेरा प्यार मिले सरकार।

Shree Shyam Baba,श्री श्याम बाबा,खाटू श्याम भजन,Khatu Shyam Bhajan,बाबा खाटू श्याम,Baba Khatu Shyam Bhajan,Shyam Ji Bhajan,श्याम जी भजन, खाटू नरेश,हारे का सहारा,मोरछड़ी धारक,बर्बरीक भजन लीरिक्स,Khatu Naresh Bhajan Lyrics,Morekhadi Dharak,Baba Bhajan Lyrics

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.