श्याम दरबार में तू भाव दिखा भजन लिरिक्स | SHYAM DARBAT ME TU BHAV DIKHA BHAJAN LYRICS |

श्याम दरबार में तू भाव दिखा भजन लिरिक्स | SHYAM DARBAT ME TU BHAV DIKHA BHAJAN LYRICS |

श्याम दरबार में तू भाव दिखा भजन लिरिक्स
 | SHYAM DARBAT ME TU BHAV DIKHA BHAJAN LYRICS |

श्याम को रिझाना है तो भाव से रिझा,
श्याम दरबार में तू भाव दिखा,
राजे रजवाड़े देखते ही रह गए,
प्रेमियों के हाथ ये बिना भाव बिका,
ना हीरे ना मोतियों के हार से,
ना चार छल्ले ऑडी कार से,
सांवरा सलौना मेरा रीझता,
भोले भाले भक्तों के प्यार से।

मीरा ने तो भजन सुनाये थे,
नहीं भोग छप्पन जीमाए थे,
सुदामा ने भी तंदुल खिलाए थे,
सोये भाग अपने जगाये थे,
बिन माँगे लोक दो दे दिए,
निभाई यारी खूब अपने यार से,
निभाई यारी खूब अपने यार से,
सांवरा सलौना मेरा रीझता,
भोले भाले भक्तों के प्यार से।

मेवा दुर्योधन का त्याग के,
लिए चटकारे थे साग के,
प्रीत वाली करुण पुकार पे,
बैल हाँके धन्ना जाट के,
खींचड़ ये करमा का खा गया,
झीने झीने परदे की आड़ से,
सांवरा सलौना मेरा रीझता,
भोले भाले भक्तों के प्यार से।

दिखावा ही दिखावा चहुँ और,
साहूकार बाज रहे देखो चोर,
सोलह आने बात सच है ललित,
हो सके तो तू कर ले थोड़ा गौर,
छलिया है श्याम सा, ना दूसरा,
तू छल ना करना बाँवरे,
सांवरा सलौना मेरा रीझता,
भोले भाले भक्तों के प्यार से।

Shree Shyam Baba,श्री श्याम बाबा,खाटू श्याम भजन,Khatu Shyam Bhajan,बाबा खाटू श्याम,Baba Khatu Shyam Bhajan,Shyam Ji Bhajan,श्याम जी भजन, खाटू नरेश,हारे का सहारा,मोरछड़ी धारक,बर्बरीक भजन लीरिक्स,Khatu Naresh Bhajan Lyrics,Morekhadi Dharak,Baba Bhajan Lyrics

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||


via Blogger https://ift.tt/zKLkIy3
July 28, 2022 at 09:38PM
Blogger द्वारा संचालित.