श्याम धणी का गुलशन महका महका लगता है भजन लिरिक्स | SHYAM DHANI KA GULSHAN BHAJAN LYRICS |

श्याम धणी का गुलशन महका महका लगता है भजन लिरिक्स
 | SHYAM DHANI KA GULSHAN BHAJAN LYRICS |

श्याम धणी का गुलशन महका महका लगता है।
महफिल में मौजूद है बाबा ऐसा लगता है,
श्याम धणी का गुलशन महका-महका लगता है।
महफ़िल में मौजूद है बाबा ऐसा लगता है।।

पहुँच ना सकता सेक ग़मों का, मेरे दिल की बस्ती में,
सर पर मेरे आज भी साया तेरा लगता है।।
महफ़िल में मौजूद है बाबा ऐसा लगता है।।

बेशक़ भूले जग वाले हमें, हम ना तुमको भूलेंगे,
हर एक साँस पे बढ़ता तेरा कर्ज़ा लगता है।।
महफ़िल में मौजूद है बाबा ऐसा लगता है।।

ज़र्रे ज़र्रे से अब मुझको , ख़ुशबू तेरी आती है,
पत्ता पत्ता याद में तेरी, डूबा लगता है।।
महफ़िल में मौजूद है बाबा ऐसा लगता है।।

छुप जाओ तुम जाके कहीं भी, लेकिन पहचाने जाओगे,
चाँद से भी सुंदर जो चेहरा तेरा लगता है।।
महफ़िल में मौजूद है बाबा ऐसा लगता है।।

ख्वाइश है ये हम बच्चों की, पूरी करना श्याम धणी,
नाज़ से एक दिन बोलो हमको, तू बेटा लगता है।।
श्याम धणी का गुलशन महका महका लगता है।
महफिल में मौजूद है बाबा ऐसा लगता है,
श्याम धणी का गुलशन महका-महका लगता है।
महफ़िल में मौजूद है बाबा ऐसा लगता है।।

Shree Shyam Baba,श्री श्याम बाबा,खाटू श्याम भजन,Khatu Shyam Bhajan,बाबा खाटू श्याम,Baba Khatu Shyam Bhajan,Shyam Ji Bhajan,श्याम जी भजन, खाटू नरेश,हारे का सहारा,मोरछड़ी धारक,बर्बरीक भजन लीरिक्स,Khatu Naresh Bhajan Lyrics,Morekhadi Dharak,Baba Bhajan Lyrics

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.