ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम लिरिक्स | Ae Watan Ae Watan Humko Teri Kasam Lyrics |

ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी कसम लिरिक्स
 | Ae Watan Ae Watan Humko Teri Kasam Lyrics |

ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम,
तेरी राहों में जां तक लुटा जायेंगे ।
फूल क्या चीज़ है तेरे कदमों पे हम,
भेंट अपने सरों की चढ़ा जायेंगे ।।
ऐ वतन ऐ वतन ।।

कोई पंजाब से कोई महाराष्ट्र से,
कोई यूपी से है कोई बंगाल से ।
तेरी पूजा की थाली में लाये हैं हम,
फूल हर रंग के आज हर डाल से ।।

नाम कुछ भी सही पर लगन एक है,
जोत से जोत दिल की जगा जायेंगे ।
ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम,
तेरी राहों में जां तक लुटा जायेंगे ।।
ऐ वतन ऐ वतन ।।

तेरी जानिब उठी जो कहर की नज़र,
उस नज़र को झुक, के ही दम लेंगे हम ।
तेरी धरती पे है जो कदम ग़ैर का,
उस कदम का निशां तक मिटा देंगे हम ।।

जो भी दीवार आयेगी अब सामने,
ठोकरों से उसे हम गिरा जायेंगे ।
ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम,
तेरी राहों में जां तक लुटा जायेंगे ।।
ऐ वतन ऐ वतन ।।

ऐ वतन ऐ वतन हमको तेरी क़सम,
तेरी राहों में जां तक लुटा जायेंगे ।
फूल क्या चीज़ है तेरे कदमों पे हम,
भेंट अपने सरों की चढ़ा जायेंगे ।।
ऐ वतन ऐ वतन ।।

Deshbhakti Geet,देशभक्ति गीत
Songs For 26th January
Songs For 15th Augast
Deshbhakti Special Geet

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.