बाबा तो सबसे प्यारा है हारे का सहारा है भजन लिरिक्स | BABA TO SABSE PYARA HAI BHAJAN LYRICS |

बाबा तो सबसे प्यारा है हारे का सहारा है भजन लिरिक्स
 | BABA TO SABSE PYARA HAI BHAJAN LYRICS | 

चाहे पूछो धरा गगन से चाहे पूछो अग्नि पवन से,
चाहे पूछो गुल गुलशन से चाहे पूछो चाँद किरण से,
बाबा तो सबसे प्यारा है हारे का सहारा है।

इतना सुन्दर है मुखड़ा बिन देखे रहा ना जाए,
जो भी देखे जी भर के वो देखता ही रह जाए,
करुणा बरसे नैनन से चाहे पूछो धरा गगन से,
चाहे पूछो अग्नि पवन से चाहे पूछो गुल गुलशन से,
बाबा तो सबसे प्यारा है हारे का सहारा है।

बाबा के गले में सोहे फूलों का सुन्दर बागा,
सर मोर मुकुट सोने का सोने पर करे सुहागा,
लगे सुन्दर सब देवन से चाहे पूछो धरा गगन से,
चाहे पूछो अग्नि पवन से चाहे पूछो चाँद किरण से,
बाबा तो सबसे प्यारा है हारे का सहारा है।

देखि है मैंने जबसे बाबा की सूरत प्यारी,
कहे राज अनाड़ी तबसे हुई वसुंधरा बलिहारी,
बाबा को रिझाए भजन से चाहे पूछो चाँद किरण से,
चाहे पूछो जल पवन से चाहे पूछो फूल चमन से,
बाबा तो सबसे प्यारा है हारे का सहारा है।

Shree Shyam Baba,श्री श्याम बाबा,खाटू श्याम भजन,Khatu Shyam Bhajan,बाबा खाटू श्याम,Baba Khatu Shyam Bhajan,Shyam Ji Bhajan,श्याम जी भजन, खाटू नरेश,हारे का सहारा,मोरछड़ी धारक,बर्बरीक भजन लीरिक्स,Khatu Naresh Bhajan Lyrics,Morekhadi Dharak,Baba Bhajan Lyrics

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.