दरबार में खाटू वाले के दुःख दर्द मिटाए जाते हैं भजन लिरिक्स | DARBAR ME KHATU WALE KE BHAJAN LYRICS |

दरबार में खाटू वाले के दुःख दर्द मिटाए जाते हैं भजन लिरिक्स
 | DARBAR ME KHATU WALE KE BHAJAN LYRICS |

ले श्याम शरण, मिटे हर उलझन,
तू आजा रे दीवाने दरबार।
दरबार में खाटू वाले के,
दुःख दर्द मिटाए जाते हैं,
गर्दिश के सताए लोग यहाँ,
सीने से लगाए जाते हैं।
दरबार में खाटू वाले के,
दुःख दर्द मिटाए जाते हैं।

ये महफ़िल है मतवालों की,
हर भक्त यहाँ मतवाला है,
भर भर के जाम इबादत के,
यहाँ खूब पिलाए जाते हैं,
दरबार में खाटू वाले के,
दुःख दर्द मिटाए जाते हैं।

जिन भक्तों पे ऐ जग वालों,
है खास इनायत इस दर की,
उनको ही बुलावा आता है,
दरबार बुलाए जाते हैं,
दरबार में खाटू वाले के,
दुःख दर्द मिटाए जाते हैं।

क़िस्मत के मारे कहाँ रहे,
जिनका ना ठौर ठिकाना है,
जो श्याम शरण में आते है,
पलकों पे बिठाए जाते हैं,
दरबार में खाटू वाले के,
दुःख दर्द मिटाए जाते हैं।

मत घबराओ ऐ जग वालों,
इस दर पे शीश झुकाने से,
जिनका भी झुका है शीश यहाँ,
मुकाम वो ऊँचा पाते हैं,
दरबार में खाटू वाले के,
दुःख दर्द मिटाए जाते हैं।

दरबार में खाटू वाले के,
दुःख दर्द मिटाए जाते हैं,
गर्दिश के सताए लोग यहाँ,
सीने से लगाए जाते हैं।
दरबार में खाटू वाले के,
दुःख दर्द मिटाए जाते हैं।

Shree Shyam Baba,श्री श्याम बाबा,खाटू श्याम भजन,Khatu Shyam Bhajan,बाबा खाटू श्याम,Baba Khatu Shyam Bhajan,Shyam Ji Bhajan,श्याम जी भजन, खाटू नरेश,हारे का सहारा,मोरछड़ी धारक,बर्बरीक भजन लीरिक्स,Khatu Naresh Bhajan Lyrics,Morekhadi Dharak,Baba Bhajan Lyrics

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.