आई लव माय इंडिया लिरिक्स | I Love My India Song Lyrics |

आई लव माय इंडिया लिरिक्स
 | I Love My India Song Lyrics |

लन्दन देखा पेरिस देखा,
और देखा जापान,
माईकल देखा एल्विस देखा,
सब देखा मेरी जान,
सारे जग में कहीं नहीं है,
दूसरा हिंदुस्तान।

यह दुनिया एक दुल्हन,
दुल्हन के माथे की बिंदिया,
यह मेरा इंडिया ,
यह मेरा इंडिया,
आई लव माय इंडिया,
आई लव माय इंडिया।।

जब छेड़ा मल्हार किसी ने,
झूम के सावन आया,
आग लगा दी पानी में जब,
दीपक राग सुनाया,
सात सुरों का संगम यह,
जीवन गीतों की माला,
हम अपने भगवन को भी,
कहते हैं बांसुरी वाला,
आई लव, माय इंडिया,
आई लव माय इंडिया।।

पीहू पीहू बोले पपीहा,
कोयल कुहू कुहू गाये,
हँसते रोते हमने जीवन के,
सब गीत बनाये,
यह सारी दुनिया अपने,
अपने गीतों को गाये,
गीत वो गाओ जिससे,
इस मिट्टी की खुश्बू आये,
मिट्टी की खुश्बू आये ,
आई लव माय इंडिया,
वतन मेरा इंडिया,
सजन मेरा इंडिया।।

यह दुनिया एक दुल्हन,
दुल्हन के माथे की बिंदिया,
यह मेरा इंडिया ,
यह मेरा इंडिया,
आई लव माय इंडिया,
धरम मेरा इंडिया,
करम मेरा इंडिया,
आई लव माय इंडिया।।


Deshbhakti Geet,देशभक्ति गीत
Songs For 26th January
Songs For 15th Augast
Deshbhakti Special Geet


Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.