उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारती लिरिक्स | Utho Jawan Desh Ki Vasundhara Pukarti Lyrics |

उठो जवान देश के वसुंधरा पुकारती लिरिक्स
 | Utho Jawan Desh Ki Vasundhara Pukarti Lyrics |

उठो जवान देश के,
वसुंधरा पुकारती,
ये देश है पुकारता,
पुकारती माँ भारती।।

रगों में तेरे बह रहा है,
खून राम श्याम का,
जगदगुरु गोविन्द और,
राजपूती शान का,
तू चल पड़ा तो चल पड़ेगी,
साथ तेरे भारती,
ये देश है पुकारता,
पुकारती माँ भारती।।

है शत्रु दनदना रहा,
चहुँ दिशा में देश की,
पता बता रही हमें,
किरण किरण दिनेश की,
वो चक्रवर्ती विश्वजयी,
मात्रभूमि हारती,
ये देश है पुकारता,
पुकारती माँ भारती।।

उठा कदम बढ़ा कदम,
कदम कदम बढ़ाये जा,
कदम कदम पे दुश्मनों के,
धड़ से सर उड़ाए जा,
उठेगा विश्व हाथ जोड़,
करने तेरी आरती,
ये देश है पुकारता,
पुकारती माँ भारती।।

उठो जवान देश के,
वसुंधरा पुकारती,
ये देश है पुकारता,
पुकारती माँ भारती।।

Deshbhakti Geet,देशभक्ति गीत
Songs For 26th January
Songs For 15th Augast
Deshbhakti Special Geet

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.