Ganpati Moorat Bas Gayi Ganesh Hindi Bhajan Lyrics | गणपती मूरत बस गई गणेश हिंदी भजन लिरिक्स |

Ganpati Moorat Bas Gayi Ganesh Hindi Bhajan Lyrics
 | गणपती मूरत बस गई गणेश हिंदी भजन लिरिक्स |

गणपती मूरत बस गई जेह मन पार उतर गयो सोय,
गणपती मूरत बस गई जेह मन पार उतर गयो सोय,
अपनी धुन में होय रहत फिर चाहे जो भी हो,
गणपती मूरत बस गई जेह मन पार उतर गयो सोय………

ऐसा नही है जग में
ऐसा नही है जग में जैसा कष्ट विनाशन है ये,
मंगल दाता शुभगण कानन रूप गजानन है ये,
ज्ञानी ध्यानी अंतर्यामी जाने ये कोय,
गणपती मूरत बस गई जेह मन पार उतर गयो सोय…….

सेवा करे जो इसकी,
सेवा करे जो इसकी पा लेता है मुक्ति धाम,
आज नही तो कल हो जाये जग में उसका नाम,
इसके चरणामृत के जल से अपने मन को धोय,
गणपती मूरत बस गई जेह मन पार उतर गयो सोय…….

पूजा करे सब इसकी,
पूजा करे सब इसकी गाये गीत नये राहो में,
जब जब आये गणपती उत्सव धूम मचे राहो में,
मन की इच्छा कर दे पूरी जाये ना खाली कोय,
गणपती मूरत बस गई जेह मन पार उतर गयो सोय,
गणपती मूरत बस गई जेह मन पार उतर गयो सोय,
अपनी धुन में होय रहत फिर चाहे जो भी हो,
गणपती मूरत बस गई जेह मन पार उतर गयो सोय…

गणेश जी भगवान के भजन,गणेश वंदना,गजानन महाराज के भजन,रिद्धि सिद्धि के दाता के भजन,भगवान गणपति,गणेश चतुर्थी स्पेशल भजन,Lord Ganesha, Ganesh Chaturthi Special Bhajan,Ganesh Ji Bhagvan Ke Bhajan, Gajanan Ji Mahara Ke Bhajan,Ganpati Bappa Ke Bhajan

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.