गौरा जी के लाल गणेश को पूजे सारी दुनिया गणेश भजन लीरिक्स | Gaura Ji Ke Laal Ganesh Ko Puje Sari Duniya Ganesh Hindi Bhajan Lyrics |

गौरा जी के लाल गणेश को पूजे सारी दुनिया गणेश भजन लीरिक्स | Gaura Ji Ke Laal Ganesh Ko Puje Sari Duniya Ganesh Hindi Bhajan Lyrics |

गौरा जी के लाल गणेश को, पूजे सारी दुनिया …………

मैल से गौरा जी ने पुतला बनाया,
शक्ति से उनको जीवित कराया…..-2
खड़ा किया द्वारे गणेश को , पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

जब आये भोले भंडारी,
देख के गणेश को हैरान हुए भारी…..-2
मार दिया शिव ने गणेश को ,पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

ये क्या किया है तूने मेरे स्वामी,
पूत को मारा मेरे अन्तर्यामी…..-2
काटे जो जगत के कलेश को ,पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

सबसे पहले गणेश जी की पूजा,
सब देवो में देव ना दूजा…..-2
शीश झुकाऊँ गणेश को ,पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

शिव शंकर ने गण को बुलाया,
हाथी का सर उसके मस्तक लगाया…..-2
जीवित किया है गणेश को , पूजे सारी दुनिया,
गौरा जी के लाल गणेश को……

गणेश जी भगवान के भजन,गणेश वंदना,गजानन महाराज के भजन,रिद्धि सिद्धि के दाता के भजन,भगवान गणपति,गणेश चतुर्थी स्पेशल भजन,Lord Ganesha, Ganesh Chaturthi Special Bhajan,Ganesh Ji Bhagvan Ke Bhajan, Gajanan Ji Mahara Ke Bhajan,Ganpati Bappa Ke Bhajan

Youtube Video




और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.