कैसे करूँ तेरी पूजा भवानी भजन लीरिक्स | Kaise Karu Teri Pooja Bhawani Bhajan Lyrics |

कैसे करूँ तेरी पूजा भवानी भजन लीरिक्स
 | Kaise Karu Teri Pooja Bhawani Bhajan Lyrics |

कैसे करूँ तेरी पूजा भवानी, कैसे करूँ तेरी पूजा

जल चढ़ाऊँ वो नहीं शुद्ध माँ
वो मछली का जूठा भवानी, वो मछली का जूठा
कैसे करूँ तेरी पूजा भवानी…

दूध चढ़ाऊँ वो नहीं शुद्ध माँ,
वो वछडे का जूठा भवानी, वो वछडे का जूठा
कैसे करूँ तेरी पूजा भवानी…

फूल चढ़ाऊँ वो नहीं शुद्ध माँ,
वो भंवरे का जूठा भवानी, वो भंवरे का जूठा
कैसे करूँ तेरी पूजा भवानी…

फल चढ़ाऊँ वो नहीं शुद्ध माँ
वो पक्षी का जूठा भवानी, वो पक्षी का जूठा
कैसे करूँ तेरी पूजा भवानी…

शहिद चढ़ाऊँ वो नहीं शुद्ध माँ
वो मखीओं का जूठा भवानी, वो मखीओं का जूठा
कैसे करूँ तेरी पूजा भवानी…

धूफ चढ़ाऊँ वो नहीं शुद्ध माँ
वो अग्नि का जूठा भवानी, वो अग्नि का जूठा
कैसे करूँ तेरी पूजा भवानी…

चंदन चढ़ाऊँ वो नहीं शुद्ध माँ
वो सर्पों का जूठा भवानी, वो सर्पों का जूठा
कैसे करूँ तेरी पूजा, भवानी…

मन चढ़ाऊँ वो नहीं शुद्ध माँ
वो विषयों का जूठा भवानी, वो पापों का जूठा
कैसे करूँ तेरी पूजा भवानी…

शत्र चढ़ाऊँ वो है शुद्ध माँ
दर पे तेरे सर निभाऊं भवानी ऐसे करूँ तेरी पूजा
ऐसे करूँ तेरी पूजा भवानी ऐसे करूँ तेरी पूजा


Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन, Navratri Special Bhajan, 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.