आज आयी माँ घर में भजन लिरिक्स | Aaj Aayi Maa Ghar Mein Bhajan Lyrics |

आज आयी माँ घर में भजन लिरिक्स
 | Aaj Aayi Maa Ghar Mein Bhajan Lyrics |

चारों दिशा में मईया जी की हो रही जय जयकार,
नवरातों की पावन बेला झूम रहा संसार,
आज आयी माँ घर में बाजे रे धम धम धा ||

मैं निर्धन हूँ माता रानी कैसे तुझे खिलाऊँ माँ,
रूखा सूखा जो मैं खाऊं वो ही भोग लगाऊं माँ,
भोजन में भरपूर मिलेगा मईया मेरा प्यार,
आज आयी माँ घर में बाजे रे धम धम धा ||

नवरातों में शेरोवाली मेरे घर में आई है,
जात पात माँ कुछ ना देखे दुनिया को बतलाई है,
हर्ष खड़ा सेवा में तेरी मेरा ये परिवार,
आज आयी माँ घर में बाजे रे धम धम धा ||

सोने के आसन ना मईया कैसे तुझे बिठाऊँ माँ,
टूटी फूटी वाणी से मैं कैसे तुझे रिझाऊं माँ,
लेकिन अँखियों में मईया खूब भरा तेरा प्यार,
आज आयी माँ घर में बाजे रे धम धम धा ||

Mata ji Bhajan,Mataji Bhajan Hindi Lyrics,Matarani K Bhajan,माता जी के भजन ,माता जी भजन हिन्दी लीरिक्स,मातारानी के भजन, Navratri Special Bhajan, 

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.