Aao Kanhaiya Aao Murari Tere Dar Pe Aaya|आओ कन्हैया आओ मुरारी तेरे दर पे आया|Murari Song Lyrics |

Aao Kanhaiya Aao Murari Tere Dar Pe Aaya|आओ कन्हैया आओ मुरारी तेरे दर पे आया|Murari Song Lyrics |


आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

क्या मैं बताऊँ, क्या मैं सुनाऊँ,
एक दुःख नहीं जो मन में छिपाऊँ।

घट-घट की जानत हो, तुम हे मुरारी,
तेरे दरपे आया सुदामा भिखारी॥

ना तो डगर है, ना कोई घर है,
फटे हुए कपड़े हैं, तुझे सब खबर है।

क्या तुम परीक्षा, लेते मुरारी,
तेरे दरपे आया सुदामा भिखारी॥

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

नैनोंमें आँसू, उठे ना कदम है,
आवो कन्हैया अब तो होठों पे दम है।

आकर के देखो, दशा तो हमारी,
तेरे दरपे आया सुदामा भिखारी॥

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

आवाज मेरी, पहुँची नहीं क्या,
दरबान ने तुझ को खबर नहीं दी क्या।

जरा आके देखो, दशा तो हमारी,
तेरे दरपे आया सुदामा भिखारी॥

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

क्या मुझ में दोष हुआ, हुआ क्या गुनाह है,
दीनों के नाथ क्यों निठुर बना है।

पाप किया क्या, है मैंने भारी,
तेरे दरपे आया सुदामा भिखारी॥

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

आओ कन्हैया, छूटे अब तो दम है,
अगर अब ना आये तो माँ की कसम है।

सुनके कसम पहुँचे, मिलने मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

आओ कन्हैया, आओ मुरारी,
तेरे दर पे आया सुदामा भिखारी॥

कृष्ण भजन,राधाकृष्ण भजन,माखन चोर के भजन, यशोदा लाला के भजन, कृष्णजन्माष्टमी स्पेशल भजन, Krishn Bhajan, Radhakrishn Bhajan,Krishnjanmashtmi Special Bhajan,Krishn Knaheya Ke Bhajan,मोहन भजन, Mohan Bhajan 

Youtube Video


और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.