Jara itna Bata de Kanha Krishna Bhajan Hindi Lyrics | ज़रा इतना बता दे कान्हा कृष्णा भजन हिंदी लिरिक्स |

Jara itna Bata de Kanha Krishna Bhajan Hindi Lyrics
 | ज़रा इतना बता दे कान्हा कृष्णा भजन हिंदी लिरिक्स |

ज़रा इतना बता दे कहना, तेरा रंग काला क्यों।
तू काला होकर भी जग से निराला क्यों॥

मैंने काली रात को जन्म लिया।
और काली गाय का दूध पीया।
मेरी कमली भी काली है,
इस लिए काला हूँ॥

सखी रोज़ ही घर में बुलाती है।
और माखन बहुत खिलाती है।
सखिओं का दिल काला,
इस लिए काला हूँ॥

मैंने काली नाग पर नाच किया।
और काली नाग को नाथ लिया।
नागों का रंग काला,
इस लिए काला हूँ॥

सावन में बिजली कड़कती है।
बादल भी बहुत बरसतें है।
बादल का रंग काला,
इसलिए काला हूँ॥

सखी नयनों में कजरा लगाती है।
और नयनों में मुझे बिठाती है।
कजरे के रंग काला,
इस लिए काला हूँ॥

जय गोविन्द गोविन्द गोपाला।
जय मुराली मनोहर नंदलाला॥


कृष्ण भजन,राधाकृष्ण भजन,माखन चोर के भजन, यशोदा लाला के भजन, कृष्णजन्माष्टमी स्पेशल भजन, Krishn Bhajan, Radhakrishn Bhajan,Krishnjanmashtmi Special Bhajan,Krishn Knaheya Ke Bhajan,मोहन भजन, Mohan Bhajan 

Youtube Video


और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.