ओ सांवरे नैया लगादे मेरी पार खाटू श्याम भजन लिरिक्स | O Sanwre Naiya Lagade Meri Paar Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics |

ओ सांवरे नैया लगादे मेरी पार खाटू श्याम भजन लिरिक्स
| O Sanwre Naiya Lagade Meri Paar Khatu Shyam Hindi Bhajan Lyrics |

ओ सांवरे नैया लगाए मेरी पार ,
तेरे भरोसे जीवन मेरा मेरे भरोसे परिवार……..

ना पतवार है ना है खिवैया ,
कैसे चलेगी जीवन नैया,
दोल रही है बीच भवर में ,
डूब ना जाऊं सरकार ,
ओ सांवरे नैया लगाए मेरी पार …..

हाथ हैं दो और काम हज़ारों ,
मेरे सर का बोझ उतारो,
दीनानाथ दया के सागर ,
सुनलो मेरी पुकार ,
ओ सांवरे नैया लगाए मेरी पार…

जब जब सितम समय ने ढाये ,
नैनो ने मेरे नीर बहाये ,
छोड़ दिया है सबने मुझको,
लाके बीच मंझधार ,
ओ सांवरे नैया लगाए मेरी पार….

ठोकर पे ठोकर है खाई ,
थाम बेधड़क मेरी कलाई ,
देखली सारी दुनिया दारी ,
अब तेरी है दरकार ,
ओ सांवरे नैया लगाए मेरी पार…….

Shree Shyam Baba,श्री श्याम बाबा,खाटू श्याम भजन,Khatu Shyam Bhajan,बाबा खाटू श्याम,Baba Khatu Shyam Bhajan,Shyam Ji Bhajan,श्याम जी भजन, खाटू नरेश,हारे का सहारा,मोरछड़ी धारक,बर्बरीक भजन लीरिक्स,Khatu Naresh Bhajan Lyrics,Morekhadi Dharak,Baba Bhajan Lyrics

Youtube Video



और भी ऐसे ही मधुर भजनों की लिरिक्स के लिए हमारी वेबसाइट को विजिट करते रहे|
इस भजन को आप अपने मित्रगणों के साथ शेयर करिए|
यदि आप भी हमें कोई भजन या अन्य उपयोगी सामग्री भेजना चाहे नीचे दिए गए बटन का प्रयोग करे|
|| आप को मारवाड़ी भजन डॉट कॉम की और से सादर जय सियाराम ||

Blogger द्वारा संचालित.